Trending News

Kisan One Time Settlement Scheme Info

Latest Government Schemes

Kisan One Time Settlement Scheme Info
13 Mar
Telegram Group Join Now

Kisan One Time Settlement Scheme Info : किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा भूमि विकास बैंकों के ऋणों के लिए लाई जाएगी वन टाइम सेटलमेंट योजना

किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणा: 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से भूमि विकास बैंक के ऋणों के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लाने की घोषणा की है। 

वन टाइम सेटलमेंट योजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों के अवधिपार ऋणियों को पुनः मुख्यधारा में लाने में सहायता मिलेगी। इससे 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को राहत मिलेगी और भूमि विकास बैंकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Kisan One Time Settlement Scheme Info Check
भूमि विकास बैंक किसानों और लघु उद्यमियों को दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराते हैं, जिससे प्रदेश के कृषि और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है।

 

WhatsApp Group No. - 1 Join Now

You May Also Like

Leave Message

Stay Connected With Us

Post Your Comment