How to Increase Your Mobile Data Speed (Simple & AI-Powered Tips)
प्रकाशित: 02 Apr, 2025
Read More1. एक टोराइड के अंदर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र का मान B है यदि टोराइड के एकांक लंबाई में फेरों की संख्या n है एवं इसमें प्रवाहित विधुत धारा I
हो तो इसके बाहर चुंबकीय क्षेत्र का मान होगा -
[i] B
[ii] B2
[iii] शून्य
[iv] 2B
2. किसी पदार्थ की आपेक्षिक पारगम्यता 1.00001 है तो पदार्थ होगा -
[i] लोह चुंबकीय
[ii] अनुचुंबकीय
[iii] प्रतिचुंबकीय
[iv] कोई नहीं
3.विद्युत चुंबकीय प्रेरण के प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान केवल निर्भर करता है-
[i] चालक के प्रतिरोध पर
[ii] चुंबकीय क्षेत्र के मान पर
[iii] फेरो की संख्या पर
[iv] संबंद्द फ्लक्स के परिवर्तन कि दर पर
4. धारामापी के क्रोड़ में भंवर धाराओं के प्रभाव को किस प्रकार कम किया जा सकता है?
5. पृथ्वी पर नति कोण के मान 0० तथा 90० कहां होते हैं ?
6. बायो सावर्ट नियम का सदिश रूप लिखिए ?
7. चुंबकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर बल का व्यंजक प्राप्त कीजिए ?
8. एक तार जिसमें 8A विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है, 0.15 T के एक समान चुंबकीय क्षेत्र में क्षेत्र से 30० का कौण बनाते हुए रखा हैI इसकी एकांक लंबाई पर लगने वाले बल का परिणाम ज्ञात कीजिए ?
9. भू-चुंबकत्व के अवयव कौन-कौन से हैं ? इनकी परिभाषा दीजिए ?
10. किसी स्थान पर पृथ्वी के चुंबकत्व क्षैतिज घटक BH = 0.5 x 10-4 wbm2 है तथा नति कोण 45० है तो उधर्व घटक का मान क्या होगा ?
11. N फेरों तथा A क्षेत्रफल वाली एक आयताकार कुंडली समरूप चुंबकीय क्षेत्र में एक समान वेग ω से घूर्णन कर रही है तो सिद्ध करो कि कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल NBA ωsinωt
होता है ?
12. सिद्ध करो कि जब किसी कुंडली से संबंध फ्लक्स में परिवर्तन ф1से ф2 होता है तो प्रेरित आवेश का मान q=NR( ф1- ф2 ) होता है ?
13. चुंबकीय शैथिल्य वक्र से क्या आशय है ?
Post Your Comment